दिल्ली पुलिस में होगी 4 बड़ी भर्तियां, यहाँ चेक करें वैकेंसी समेत विज्ञापन तारीख

नई दिल्ली | जो युवा पुलिस में नौकरी के इच्छुक हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, जुलाई से सितंबर के बीच दिल्ली पुलिस में 4 बड़ी भर्तियों की सौगात मिल सकती है. ये सभी भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से निकाली जाएंगी. इनमें कांस्टेबल से लेकर हेड कांस्टेबल तक के पदों पर आवेदन किए जा सकेंगे. इच्छुक व पात्र युवा इन भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे. उससे पहले उन्हें सलाह दी जाती है कि वह अपने सभी दस्तावेजों को तैयार रखें, ताकि उन्हें भर्ती के आवेदन के समय दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

POLICE

इन पदों के लिए होंगे आवेदन

जैसे ही इन भर्तियों का विज्ञापन जारी होगा, आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. जानकारी के अनुसार, SSC जुलाई से सितंबर के बीच कभी भी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है. इसके अलावा हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल, हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर, टेली प्रिंटर ऑपरेटर और कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (मेल और फीमेल) की भर्तियों पर भी प्रक्रिया शुरू हो सकती है. बता दें कि जून महीने में SSC ने 8 भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिनमें MTS, हवलदार, JEE और सिलेक्शन पोस्ट- 13 जैसी प्रमुख भर्तियां शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

इन पदों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिससे युवा भर्तियों से संबंधित तमाम जानकारियां ले सकेंगे. साथ ही, आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा. पात्र आवेदक निर्धारित फीस का भुगतान करके आवेदन कर सकेंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts