रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में खलीलपुर- रेवाड़ी स्टेशन के बीच पुल नंबर 98A पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला- रेवाड़ी रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इस कार्य के चलते 2 और 3 सितंबर को 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहेगी. भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि सफर करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें.
2 सितंबर को रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 22481, जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा
- ट्रेन नंबर 19701, जयपुर- दिल्ली कैंट रेलसेवा
- ट्रेन नंबर 12458, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा
- ट्रेन नंबर 22996, जोधपुर- दिल्ली रेलसेवा
- ट्रेन नंबर 74001, दिल्ली- रेवाड़ी रेलसेवा
- ट्रेन नंबर 54020, रोहतक- रेवाड़ी रेलसेवा
3 सितंबर को रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 22482, दिल्ली सराय- जोधपुर
- ट्रेन नंबर 19702, दिल्ली कैंट- जयपुर
- ट्रेन नंबर 22421, दिल्ली सराय- जोधपुर
- ट्रेन नंबर 22995, दिल्ली- जोधपुर
- ट्रेन नंबर 54413, दिल्ली- रेवाड़ी
- ट्रेन नंबर 54414, रेवाड़ी- दिल्ली
- ट्रेन नंबर 74004, रेवाड़ी- दिल्ली
- ट्रेन नंबर 54019, रेवाड़ी- रोहतक
- ट्रेन नंबर 54309, दिल्ली- हिसार
- ट्रेन नंबर 54316, हिसार- रेवाड़ी
- ट्रेन नंबर 54315, रेवाड़ी- हिसार
- ट्रेन नंबर 54310, हिसार- दिल्ली
आंशिक रद्द ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से)
- ट्रेन नंबर 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 2 सितंबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान कर रेवाड़ी तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन रेवाड़ी- दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर रेलसेवा 3 सितंबर को दिल्ली सराय के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी. यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला- रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 2 सितंबर को बीकानेर से रवाना होकर रेवाड़ी तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन रेवाड़ी- दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14714, दिल्ली सराय रोहिल्ला- सीकर रेलसेवा 3 सितंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी. यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला- रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 19610, योग नगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी रेलसेवा 2 सितंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई और जयपुर होकर संचालित होगी. मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन दिल्ली कैट, रेवाड़ी, अलवर और राजगढ़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी.
- ट्रेन नंबर 12414, जम्मूतवी- अजमेर रेलसेवा 2 सितंबर को जम्मूतवी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली- दिल्ली शाहदरा ए पैनल, दिल्ली शाहदरा बी पैनल, हजरत निजामुद्दीन, पलवल, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई और जयपुर होकर संचालित होगी. मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन दिल्ली कैट, गुडगांव, गढ़ी हरसरू, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर और राजगढ़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी.
- ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा 2 सितंबर को काठगोदाम से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई और जयपुर होकर संचालित होगी. मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन दिल्ली सराय, दिल्ली कैट, गुडगांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, बावल, खैरथल, अलवर और राजगढ़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी.
- ट्रेन नंबर 15623, जोधपुर- कामाख्या रेलसेवा 2 सितंबर को जोधपुर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, हिसार, भिवानी बाईपास, रोहतक, शकूर बस्ती और दिल्ली होकर संचालित होगी. मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन लोहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुडगांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी.
- ट्रेन नंबर 19031, साबरमती- योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा 2 सितंबर को साबरमती से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, पलवल, हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, शकूर बस्ती और गाजियाबाद होकर संचालित होगी. मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुडगांव, दिल्ली कैंट और दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी.
- ट्रेन नंबर 14727, श्रीगंगानगर- तिलक ब्रिज रेलसेवा 2 सितंबर को श्रीगंगानगर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग सादुलपुर, हिसार, रोहतक, शकूरबस्ती और दयाबस्ती होकर संचालित होगी. मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन हरपालू, रामपूरा बेरी, लोहारू, सतनाली, नैनवां, नांगल डिगरोता, महेंद्रगढ़, भोजावास, गुढ़ा खेमला, कनिना खास, डहीना जैनाबाद, रेवाड़ी, कुंभावास मुंढलिया डाबड़ी, खलीलपुर, इच्छापुरी, पटौदी रोड, जटौला जोडी सांपका, ताजनगर, पाटली, गढ़ी हरसरू, बसई धनकोट, गुडगांव, बिजवासन, शाहबाद मोहम्मदपुर, पालम, दिल्ली कैंट और पटेल नगर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी.
