नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के निवासी जहां पहले भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे, वहीं अब बारिश के चलते उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है. हालांकि, अब लगातार हो रही बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने लगी है. इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही गर्मी से भी उन्हें परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है. इसी बीच बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने 7, 8 और 9 जुलाई को 16 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की है.
7 जुलाई को इन क्षेत्रों में कटेगी बिजली
7 जुलाई को दिल्ली के नंद नगरी क्षेत्र की सबोली कॉलोनी-मंडोली, गांव सबोली-सबोली कॉलोनी-मंडोली में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी. यह कटौती लोड बैलेंसिंग के कारण की जाएगी. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक करावल नगर के ब्लॉक बी, हरिजन बस्ती-करावल नगर में बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
8 और 9 जुलाई को इन इलाकों में होगी बिजली कटौती
8 जुलाई को नंद नगरी के सबोली कॉलोनी-मंडोली, सबोली गांव, ब्लॉक बी-राधा विहार, ब्लॉक सी-हर्ष विहार, ब्लॉक डी-गांव सबोली, ब्लॉक के-गांव सबोली, ब्लॉक ए-गांव सबोली, ब्लॉक सी-प्रताप नगर-राधा विहार, सेवा धाम-मंडोली, ब्लॉक बी-शक्ति गार्डन और ब्लॉक ए-ईस्ट गोकुलपुर में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. 9 जुलाई को करावल नगर के गोकुलपुरी क्षेत्र के चमन पार्क बी ब्लॉक में सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी.
