नई दिल्ली, Today Gold Price | जल्द ही सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है. आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है, हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले एक सप्ताह के बंद भाव की तुलना में आज हफ्ते के पहले दिन 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 550 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहना है.

आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 500 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतें 90000 के आसपास पहुंच गई है. वही, 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 98000 रुपये से ज्यादा है. सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 9000 रुपए के आसपास बनी हुई है.
गोल्ड खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
आज 7 जुलाई सोमवार को सोने की कीमतें लाल निशान पर ओपन हुई. दिल्ली- मुंबई- कोलकाता- बिहार जैसे राज्यों में 22 कैरेट सोने की कीमत 90000 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. गोल्ड की तरह ही चांदी की कीमतों में भी आज 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. 1 किग्रा चांदी की कीमत 1 लाख 10000 से नीचे आ गई है.
सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिलता है क्योंकि यह कई फैक्टर पर डिपेंड करता है जैसे दुनिया में सोने का क्या रेट है, डॉलर और रुपए की कीमत में कितना फर्क है, सरकार की तरफ से कितना टैक्स लगाया गया है आदि के हिसाब से ही गोल्ड की कीमत निर्धारित की जाती है. आपको हमेशा हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करना चाहिए.