हरियाणा में घर खरीदने का गोल्डन चांस, हाउसिंग बोर्ड ने घोषित किया ई- नीलामी का शेड्यूल

चंडीगढ़ | घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. हरियाणा हाउसिंग बोर्ड ने राज्य भर में आवासीय संपत्तियों की ई- नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड ने बताया कि पहले की तर्ज पर ये ई- नीलामी भी नई संशोधित नीति के अनुसार की जाएगी.

House Ghar Flat

इन शहरों में होगी ई- नीलामी

हाउसिंग बोर्ड हरियाणा द्वारा जिन शहरों में आवासीय संपत्तियों और जनरल आवासीय संपत्तियों की ई- नीलामी होगी, उनमें यमुनानगर, अंबाला कैंट, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रतिया, टोहाना, पिंजौर- कालका, घरौंडा और नरवाना शामिल हैं.

बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी ई- नीलामी सुबह 10 बजे से hbh.gov.in पोर्टल के जरिए शुरू की जाएगी. वहीं, बयाना राशि (ईएमडी) जमा करवाने की अंतिम तिथि भी तय की गई है. ये ई- नीलामी की तारीख से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक होगी.

2025 का शेड्यूल

  • 21, 24 और 28 जुलाई
  • 8, 19 और 27 अगस्त
  • 8, 18 और 25 सितंबर
  • 8, 16 और 29 अक्टूबर
  • 6, 13 और 26 नवंबर
  • 8, 17 और 29 दिसंबर
यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ऐसे करना होगा भुगतान

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि संपत्ति की शेष 75% धनराशि का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने की तिथि से 100 दिन के भीतर (ब्याज मुक्त) या 3 साल की छमाही किस्तों द्वारा भुगतान (ब्याज सहित) करने का प्रावधान है. इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 91061- 96864 और 63549- 10157 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं, ई- नीलामी से जुड़े नियमों और शर्तों को जानने के लिए हाउसिंग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hbh.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.