हरियाणा में बेईमान हुआ मौसम, 3 दिन इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा; पढ़ें आज की ताज़ा Weather Update

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा में मानसून की शुरुआत के साथ ही मौसम खुशनुमा बना हुआ है. बुधवार सुबह प्रदेश के सोनीपत, भिवानी और कुरुक्षेत्र में अच्छी बरसात दर्ज की गई. रोहतक, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, कैथल, यमुनानगर और हिसार में भी आसमान बादलों से ढका रहा, जहां दिनभर रुक- रुक कर बरसात के आसार बने हुए हैं.

weather barish 1

मंगलवार को भी 8 जिलों में बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

9 जुलाई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज 9 जुलाई को रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अब तक प्रदेश में औसतन 111.1 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्यत: इस अवधि में 83.9 एमएम होती है. इस तरह इस बार 32% ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

10 और 11 जुलाई को भी बरसात के आसार

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत के ज्यादातर इलाकों में 10 जुलाई को बारिश की संभावना है. वहीं, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर बरसात हो सकती है.

11 जुलाई को भी हरियाणा के लगभग सभी जिलों पंचकूला, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में बरसात के आसार बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts