आज बुधवार को फिर गिरा सोना और चांदी का भाव, तुरंत चेक करें रेट

नई दिल्ली | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज बुधवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सावन के महीने की शुरुआत से पहले ही सोने की कीमतों में कमी का दौर शुरू हो गया है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि गोल्ड की कीमतों में किस वजह से कमी हो रही है और वर्तमान में 22 कैरेट गोल्ड की क्या कीमत है.

Gold And Silver

इस वजह से कीमतों में आई बड़ी गिरावट

घरेलू बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,000 के आसपास बना हुआ है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 90,000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. सोने के भाव में कमी की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड यानी ब्याज दरों में बढ़ोतरी को माना जा रहा है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए तारीफ यानी की इंपोर्ट शुल्क की धमकी देने से भी बाजारों में बेचैनी देखने को मिल रही है.

सोने और चांदी की नई कीमत

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 90,000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी कमी का दौर जारी है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में चांदी की कीमतें 1,20,000 रुपए के आंकड़े को पार कर सकती है. अभी चांदी की कीमत 1,10,000 रुपये से नीचे ही ट्रेड कर रही है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. इस साल अब तक गोल्ड की कीमतों में 25,000 से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिल चुकी है.

24 कैरेट गोल्ड होता है सबसे शुद्ध

वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का माना जाता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड ज्यादा मजबूत नहीं होता. इस वजह से इसका इस्तेमाल ज्वेलरी के लिए नहीं किया जाता, जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आप हॉलमार्क का अवश्य ध्यान रखें.

अब निवेशकों की नजर अमेरिका के एफओएमसी मीटिंग की मिनिट्स रिपोर्ट पर है, जिससे यह देखना होगा कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.