फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जेफरीज फाइनेंशियल ग्रुप की एक रिपोर्ट जारी की गई है. इसके अनुसार, 2025 की दूसरी छमाही में भारतीय प्रायमरी मार्केट में 18 बिलियन डॉलर तक की रकम जुटाने वाले IPO आने की संभावना दिखाई दे रही है.
इस साल की पहली छमाई में केवल 5.3$ बिलियन के आईपीओ हुए थे, परंतु अब बाजार में तेजी और निवेशकों के बढ़ते विश्वास की वजह से कई कंपनियां लिस्टिंग को एकदम तैयार है.
निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर
2024 की पहली जमाई में केवल 24 आईपीओ की लिस्टेड हुए, जबकि 2024 की दूसरी छमाही में 91 लिस्टिंग हुई थी. एलजी इलेक्ट्रॉनिक इंडिया कंज्यूमर, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में बड़ी एंट्री करने को तैयार है. इसी प्रकार भारत की प्रमुख डिपॉजिटरी सेवा प्रदाता भी इस लिस्ट में शामिल है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो आपको काफी सोच समझकर ही निवेश करना चाहिए.शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
ओपन होंगे इन बड़ी कंपनियों के IPO
साल 2025 की दूसरी छमाही के दौरान कई बड़ी कंपनियां मार्केट में अपने आईपीओ को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है. पहले छमाही में ज्यादा कंपनियों की एंट्री नहीं हुई, परंतु दूसरी छमाही में आपको कई बड़ी कंपनियां मार्केट में अपने शेयर्स ओपन करती हुई दिखाई देने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में जानकारी भी देने वाले हैं.
- मीशो (Meesho): ई- कॉमर्स स्टार्टअप, जिसका वैल्यूएशन $7 बिलियन से अधिक है.
- ग्रो इन्वेस्ट टेक (Groww): डिजिटल स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म.
- लेंसकार्ट (Lenskart): आईवियर और कॉन्टैक्ट लेंस बाजार में अगुआ.
- ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट: म्यूचुअल फंड और इन्वेस्टमेंट सेवाओं में अग्रणी कंपनी.
- नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL): भारत की प्रमुख डिपॉजिटरी सेवा प्रदाता.
- LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडियाः कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़ी एंट्री.
