Ambit ने 8वें वेतन आयोग को लेकर पेश की इकॉनमी रिपोर्ट, 34 फीसदी तक बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

नई दिल्ली | Ambit ने आठवें वेतन आयोग को लेकर अपनी इकॉनमी रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें बताया गया है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है. इसके साथ ही, बताया है कि सेवानिवृत्त कर्मियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होने की संभावना है. ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान जताया है कि आठवां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में 30-40% तक बढ़ोतरी हो सकती है.

Rupees Money Paisa

एम्बिट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आठवें वेतन आयोग का भारत की अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा. देश की बढ़ती और मजबूत GDP के बावजूद इसका असर उम्मीद से कहीं ज्यादा पड़ सकता है. कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी.

कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी?

Ambit द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि सातवें वेतन आयोग में केंद्र सरकार ने 14 प्रतिशत की मामूली वेतन वृद्धि की थी. जो 1970 के बाद सबसे कम थी. इस अनुमान से 8वें वेतन आयोग को सरकार वेतन और पेंशन में 30- 34% की बढ़ोतरी (कुल व्यय का लगभग 15.5%) की घोषणा कर सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

विश्लेषण रिपोर्ट

एम्बिट ने अपनी विश्लेषण रिपोर्ट में बेसिक पे को 50 हजार रुपए और महंगाई भत्ता (DA) को 60% तक मानकर हिसाब-किताब लगाया है. इसके अनुसार आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी में कम से कम 14% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले चार वेतन आयोग में यह सबसे कम बढ़ोतरी होगी. हालांकि, केंद्र सरकार इसे 54% तक बढ़ा सकती है.

अगर सरकार 1.82 एक्स फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो 50 हजार बेसिक पे 91,000 रुपये पहुंच जायेगा. यदि यह 2.15 एक्स हुआ तो 107,500 रुपये हो जाएगा, जबकि 2.46 एक्स होने पर यह 1 लाख 23 हजार 200 रुपये हो जाएगी. इसी के अनुपात में HRA, DA और अन्य भत्तों में बढ़ोतरी होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.