नई दिल्ली, Today Gold Price | आज से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है. पहले ही दिन गोल्ड की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है, आज गोल्ड हरे निशान पर ओपन हुआ है. अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर
सोने की कीमतों में कल के बंद भाव की तुलना में आज 600 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है. देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 99 हजार के आसपास व्यापार कर रही है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 90000 से ज्यादा पर बनी हुई है.
इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में वृद्धि का दौर जारी है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 110000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 90900 रुपये के आसपास बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हम आपको इसकी प्रमुख वजहों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.
इस वजह से हो रहा कीमतों में बदलाव
फेडरल रिजर्व की बैठक में कोई भी बड़ा ऐलान नहीं किया गया है, जिस वजह से सोने और चांदी की कीमतों में दिन की शुरुआत से ही उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच डॉलर इंडेक्स गिरकर 97.3 पर पहुंच गया है. ट्रेजरी यील्ड में भी गिरावट से सोने को सहारा मिला है, जब भी आप गोल्ड खरीदे तो उसकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखें.
आपको हमेशा हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करना चाहिए, वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु हम ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल करते हैं.