दिल्ली में घर का सपना होगा साकार, अगले महीने DDA लाएगा प्रीमियम फ्लैट्स की नई योजना

नई दिल्ली | अगर आप भी दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो यह जल्द पूरा हो सकता है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) अगले महीने 177 प्रीमियम फ्लैट्स की नई आवासीय योजना की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. हाल ही में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें व्यावसायिक संपत्तियों पर एकीकरण फीस घटाने और नीलामी नियमों में बदलाव सहित कई फैसले लिए गए हैं.

flat

नियमों में बदलाव

DDA ने कमर्शियल संपत्तियों पर लगने वाली एकीकरण फीस को सर्किल रेट के 10 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया है. बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई. साथ ही, व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी के नियमों में बदलाव किया गया है. DDA अब सर्किल रेट का डेढ़ गुना मूल्य तय करेगा, जबकि पहले यह दोगुना था. अगले महीने होने वाली नीलामी में एचआईजी, एमआईजी और एलआईजी फ्लैट्स शामिल होंगे.

यह भी पढ़े -  Fortuner से ड्यूटी पर पहुंचता है सफाई कर्मचारी, हाथ में झाड़ू देख लोग रह गए हैरान; Video

सरकारी विभागों को बल्क खरीद पर छूट

DDA द्वारा बल्क में 10 फ्लैट्स की खरीद पर कई सरकारी विभागों, केंद्र व राज्य सरकार के संस्थानों और पीएसयू को छूट दी जाएगी. ‘अपना घर’ योजना के तहत, LIG फ्लैट्स पर 25% और HIG, MIG व EWS फ्लैट्स पर 15% तक की छूट मिलेगी. यह सुविधा आम जनता को पहले से ही उपलब्ध है और अब इसे संस्थाओं पर भी लागू किया जा रहा है.

मुखर्जी नगर के निवासियों को दी राहत

नीलामी के तहत वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी, पीतमपुरा, जसोला, अशोका पहाड़ी सहित कई इलाकों के फ्लैट्स और गैराज बेचे जाएंगे. वहीं, DDA ने मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों को बड़ी राहत दी है. यहां HIG फ्लैट्स के लिए ₹50,000 और MIG फ्लैट्स के लिए ₹38,000 प्रतिमाह के हिसाब से किराये की अनुमति दे दी गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts