भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है. बोर्ड द्वारा 12 जुलाई 2025 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए जानकारी दी गई कि HTET का आयोजन 3 अलग- अलग स्तरों पर किया जाएगा. इसके तहत, लेवल- 1, लेवल- 2 और लेवल- 3 की परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार आयोजित करवाई जाएंगी.
अलग- अलग सत्रों में तीन लेवल की परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, लेवल- III (PGT) की परीक्षा 30 जुलाई 2025 को शाम 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी. इसके बाद, 31 जुलाई को लेवल-II (TGT) की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और उसी दिन दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक लेवल- I (PRT) की परीक्षा ली जाएगी. सभी परीक्षाएं तय समय पर आयोजित की जाएंगी.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया जाएगा।
इनमें 30 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) एवं 31 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।
इस परीक्षा में प्रदेशभर के 673…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) July 11, 2025
अभ्यर्थियों का इंतज़ार हुआ खत्म
काफी लंबे समय से अभ्यर्थी HTET परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए थे. अब परीक्षा की तिथियों की घोषणा के बाद उनका इंतजार समाप्त हो गया है. बोर्ड ने समय से पूर्व शेड्यूल जारी कर अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त अवसर दिया है. अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र की जानकारी और विस्तृत दिशा- निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.
