हरियाणा CET परीक्षा को लेकर सीएम सैनी का ऐलान, मिलेगी फ्री बस सुविधा

चंडीगढ़ | आने वाली 26 और 27 जुलाई को हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी सीईटी आयोजित होगा. परीक्षा के लिए साढ़े 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से परीक्षा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है.

Job Student

महिला उम्मीदवारों को मिलेगी ट्रांसपोर्ट सुविधा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 और 27 तारीख को होने वाली सीईटी (संयुक्त योग्यता परीक्षा) पर बोलते हुए कहा कि इस परीक्षा में एक से दूसरे जिले में जाने वाली लड़कियों को प्रदेश में ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी यानी कि परीक्षा में शामिल होने वाली महिला उम्मीदवारों को यदि परीक्षा के लिए एक से दूसरे जिले में जाना होगा तो उन्हें ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी.

HSSC और सरकार परीक्षा की तैयारी में जुटा

सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए पूरे राज्य में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और सरकार लगातार परीक्षा की तैयारी में जुड़ा हुआ है. परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए हर तैयारी की जा रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री ने महिला उम्मीदवारों को राहत देते हुए कहा है कि यदि महिलाओं को परीक्षा के लिए एक जिले से दूसरे जिले में जाना होगा तो उन्हें यातायात सुविधा प्रदान की जाएगी. ऐसे में महिलाओं को कोई परेशानी का सामना नहीं करना होगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.