यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 2 दिन तक रद्द रहेगी एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी साझा की गई है. दिल्ली और रेवाड़ी रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के रद्द रहने पर रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Train Cancelled

तकनीकी कार्य के चलते रहेगा ब्लॉक

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला- रेवाड़ी रेल खंड के खलीलपुर-रेवाडी स्टेशनों के मध्य पुल नंबर 98- A पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इस वजह से दो और 3 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द रहेगी.

यह भी पढ़े -  विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, दिल्ली एयरपोर्ट पर खत्म हुई बोर्डिंग पास पर स्टाम्प की व्यवस्था

2 सितंबर को रद्द ट्रेनों की सूची

  • जोधपुर- दिल्ली सराय ट्रेन
  • जयपुर- दिल्ली कैंट ट्रेन
  • बीकानेर- दिल्ली सराय ट्रेन
  • जोधपुर- दिल्ली ट्रेन
  • दिल्ली- जोधपुर ट्रेन
  • दिल्ली- रेवाड़ी ट्रेन
  • रोहतक- रेवाड़ी ट्रेन

3 सितंबर को रद्द ट्रेनों की सूची

  • दिल्ली सराय- जोधपुर
  • दिल्ली कैंट- जयपुर रेलसेवा
  • दिल्ली सराय- जोधपुर रेलसेवा
  • दिल्ली- जोधपुर रेलसेवा
  • दिल्ली- रेवाड़ी रेलसेवा
  • रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा
  • रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा
  • रेवाड़ी- रोहतक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.