दिल्ली में फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, DDA ने लॉन्च की नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम; देखें डिटेल्स

नई दिल्ली | अगर आपका भी सपना दिल्ली में खुद का घर खरीदने का है तो यह सपना अब जल्द पूरा हो सकता है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने वसंत कुंज, द्वारका और रोहिणी जैसे पॉश इलाकों में फ्लैट खरीदने का मौका दिया है. डीडीए ने नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम शुरू की है, जिसके तहत 170 फ्लैट्स और 67 पार्किंग स्पेस को ई- ऑक्शन के माध्यम से बेचा जाएगा.

flat

स्कीम में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडल इनकम ग्रुप (MIG) और लोअर इनकम ग्रुप (LIG) की कैटेगरी के फ्लैट्स शामिल हैं. ये फ्लैट्स वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी, पीतमपुरा, जसोला और अशोक पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं.

डीडीए ने किए बड़े बदलाव

डीडीए की हाल ही में हुई बैठक में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं. अब कमर्शियल प्रॉपर्टी पर लगने वाला अमलगमेशन चार्ज 10% से घटाकर 1% कर दिया गया है. इसके अलावा, नीलामी के दौरान इस्तेमाल होने वाले मल्टीप्लिकेशन फैक्टर को 2 से घटाकर 1.5 कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट्स के पुनर्निर्माण के दौरान HIG फ्लैट मालिकों को ₹50,000 और MIG फ्लैट मालिकों को ₹38,000 प्रति माह किराया सहायता दी जाएगी. यह सहायता जनवरी 2025 से दी जाएगी, बशर्ते संबंधित फ्लैट्स समय से खाली कर दिए जाएं.

नरेला में एजुकेशन और स्पोर्ट्स हब की तैयारी

डीडीए ने नरेला में जमीन के उपयोग को लेकर भी बदलाव किए हैं. यहां सेक्टर G- 7 और G- 8 में एजुकेशन हब और सेक्टर G- 3 और G- 4 में खेल परिसर व स्टेडियम बनाए जाएंगे. नरेला में बचे हुए फ्लैट्स अब सरकारी विभागों और यूनिवर्सिटियों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे. डीडीए के इन कदमों का उद्देश्य राजधानी में अफोर्डेबल और प्रीमियम हाउसिंग को बढ़ावा देना, निवेश को आकर्षित करना और शिक्षा तथा खेल से जुड़ी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts