23 जुलाई को मनाया जाएग महाशिवरात्रि का पावन पर्व, इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान भोलेनाथ

ज्योतिष | सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए काफी खास रहता है. सावन (Sawan 2025) के महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो चुकी है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस साल सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई को है.

Mahashivratri Shiv Mahadev

इस दिन गुरु और चंद्रमा का दुर्लभ गज केसरी राजयोग भी बनने जा रहा है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा अच्छा समय

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी अच्छा रहेगा, यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है. इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है. साथ ही आपको इनकम के नए साधन प्राप्त होंगे, संपत्ति से संबंधित विवाद हल होते हुए दिखाई दे रहे हैं. मानसिक शांति मिलेगी, पुराने निवेशकों से अचानक लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग काफी अच्छा साबित होगा, यह योग आपके लग्न भाव में बनने जा रहा है. इस दौरान आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

तुला राशि: गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला है. यह राजयोग आपकी राशि के भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है, आप काम कारोबार के संबंध में यात्राओं पर जा सकते हैं. व्यापारियों को भी व्यापार बढ़ाने के नए मौके मिलने वाले हैं, आप जल्द ही किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.