PM किसान निधि की 20वीं किश्त को लेकर मिल गई गुड न्यूज़, इस दिन खाते में आएंगे 2 हजार रुपए

नई दिल्ली | केंद्र सरकार द्वारा देश भर के करोड़ों किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत किसानों को साल में 2- 2 हजार रूपए की किश्तें भेजी जाती हैं. अब तक इस योजना के तहत 19 किश्तें भेजी जा चुकी हैं और अब किसानों को 20वीं किश्त का इंतजार है. वैसे तो जून के महीने में इस किश्त को जारी किया जाना था, लेकिन जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बावजूद अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Farmer Kisan

18 जुलाई को हो सकता है ऐलान

अब देशभर के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को मोतिहारी में होने वाले कार्यक्रम की ओर देख रहे हैं. इसी दिन पीएम की बिहार के मोतिहारी में एक बड़ी जनसभा है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का ऐलान कर सकते हैं. इस जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री करीब 7100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही, संभावना है कि वह लाभार्थियों के खाते में ₹2000 की अगली किस्त भी ट्रांसफर करें.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

इन लाभार्थियों को भी मिलेगा लाभ

गौरतलब है कि इससे पहले 20 जून को भी पीएम का बिहार दौरा हुआ था, लेकिन तब कोई घोषणा नहीं की गई थी. अब सभी की नजरें 18 जुलाई के कार्यक्रम पर टिकी हैं. इस दिन प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 40000 लाभार्थियों के खाते में 162 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. साथ ही, 12000 लाभार्थियों को पक्के मकानों की चाबी भी दी जाएगी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसी मौके पर पीएम किसान योजना की 20वीं किश्त भी जारी की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts