ज्योतिष | सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सूर्य देव (Surya Dev) को आत्म बल और नेतृत्व क्षमता वाला ग्रह भी माना जाता है. जिन राशि के जातकों पर सूर्य मेहरबान होते हैं, उन्हें सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवाए, मान- सम्मान आदि अन्य राशियों की तुलना में काफी आसानी से मिल जाता है. आज की इस खबर में हम आपको सूर्य की चाल में बदलाव के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.
16 जुलाई 2025 को 1 साल बाद सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. चंद्रमा के स्वामित्व वाले इस राशि में सूर्य का आना कुछ खास राशियों के लिए सौभाग्य की सौगात लेकर आया है. इस परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों के करियर में नई ऊंचाइयां, व्यवसाय में विस्तार और समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है.
इन राशियों पर मेहरबान हुए सूर्य देव
कर्क राशि: आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश करना इनके लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करवाने वाले हैं. व्यवसायिक या कामकाज में आपको समझदारी से फैसला लेना है. साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, सूर्य इस समय 17वें स्थान पर विराजमान रहेंगे जिसे लाभ और आय के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस अवधि में आपकी इनकम में भी जबरदस्त वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. धन की बचत करने में आप कामयाब रहेंगे, विदेश से जुड़े व्यावसायिक या व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
