दिल्ली की वो जगह जहां तिब्बती फ्लेवर, कल्चर और कैफे का मिलता है जबरदस्त संगम; हर समय जुटती है भीड़

नई दिल्ली | खाने- पीने के शौकीनों के लिए दिल्ली में कई शानदार फूड स्पॉट्स हैं, जहां लजीज और जायकेदार व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है. ऐसी ही एक खास जगह है मजनू का टीला, जो न केवल युवाओं का हॉटस्पॉट है, बल्कि तिब्बती संस्कृति का भी केंद्र माना जाता है. आम दिनों में भी यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन वीकेंड पर इसका नजारा और भी खास होता है.

Tibbati Food

तिब्बती स्वाद और कलरफुल माहौल

यहां कदम रखते ही रंग- बिरंगे झंडे, मोमोज़ की खुशबू और तिब्बती हैंडीक्राफ्ट्स की झलक महसूस होती है. लाफिंग, थुकपा, थेंटुक, शाफ्टा और टिंगमो जैसी डिशेज यहां के हर छोटे- छोटे कैफे में मिलती हैं. इन व्यंजनों का स्वाद ऐसा है, जो हर खाने के शौकीन का दिल जीत ले. दिल्ली आने वाले लोगों के लिए यह जगह एक खास विजिट पॉइंट बन चुकी है. खासकर सूप पसंद करने वालों के लिए थुकपा बेहतरीन विकल्प है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

मिलती है तिब्बती फीलिंग

मजनू का टीला में कई स्टॉल्स पर गरमा गरम थुकपा परोसा जाता है, जिसमें नूडल्स और सब्जियों के साथ मोमोज़ भी ऐड किए जा सकते हैं. शाफ्टा उन खास डिशेस में से है जो आपको तिब्बती गलियों की सैर जैसा एहसास कराएगा. लाफिंग खाने का मजा भी यहां अलग ही होता है. मजनू का टीला में थेनथुक भी मिलता है, जो गेहूं के मोटे नूडल्स और भरपूर सब्जियों से तैयार किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला और आत्मा को संतुष्टि देने वाला व्यंजन है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts