दिल्ली- गुरुग्राम रूट पर सफर होगा आसान, 30 KM की यात्रा अब होगी सिर्फ 25 मिनट में पूरी

गुरुग्राम | राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर आ रही है. वर्तमान में दिल्ली से गुरुग्राम के बीच सफर करने में काफी समय लग जाता है. पीक ऑवर्स में तो यहां परिस्थितियां और भी ज्यादा खराब हो जाती हैं. अब इन लोगों को काफी ज्यादा सहूलियत मिलने वाली है. दिल्ली- गुरुग्राम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ट्रैफिक से छुटकारा मिल जाएगा. इसे लेकर केंद्र सरकार एक नया लिंक रोड और टनल प्रोजेक्ट पर विचार कर रही है.

Smart Sadak Road

बनेगा लिंक रोड

यह लिंक रोड ग्यारह मूर्ति या टॉकाटोरा स्टेडियम से शुरू होकर गुरुग्राम तक पहुंचेगी. इसके बनने के बाद यात्रियों को NH- 48 और एमजी रोड के ट्रैफिक से राहत मिल जाएगी. इसके बाद, 30 किलोमीटर की यात्रा को पूरा करने में महज 25 मिनट का ही समय लग पाएगा. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले एम्स से महिपालपुर बायपास तक एलिवेटेड कॉरिडोर और नेल्सन मंडेला रास्ते के जरिए IGI एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने को शामिल किया गया है. दूसरा कॉरिडोर दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के टर्मिनेशन प्वाइंट को एम्स- महिपालपुर से जोड़ने का प्रोजेक्ट शामिल है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक

इसी विषय में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में जून के महीने में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. इसमें राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और NHAI के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे थे. बैठक में लुटियंस जोन और सेंट्रल दिल्ली में बढ़ रहे ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली- गुरुग्राम रास्ते के समान नया कॉरिडोर तैयार करने के बारे में चर्चा की गई.

एम्स से नेल्सन मंडेला मार्ग तक बनेगी टनल

इसी कड़ी में एम्स से नेल्सन मंडेला मार्ग तक करीब 5 किलोमीटर लंबा टनल तैयार किया जाएगा जो गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जुड़ा होगा. इस परियोजना पर 5000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. इसे लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी. नेल्सन मंडेला मार्ग से शुरू होकर यह टनल IGI एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचेगी. इससे दिल्ली- मेरठ, दिल्ली- देहरादून और दिल्ली- मुंबई इन 3 प्रमुख एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर हो पाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts