नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांवड़ियों की एंट्री शुरू हो चुकी है. यहां से सिर्फ दिल्ली के स्थाई निवासी ही नहीं, बल्कि हरियाणा और राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों के लिए जाने वाले कांवड़िए भी कांवड़ लेकर गुजरेंगे. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का मद्देनजर रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 21 जुलाई यानि आज सुबह 8 बजे से लेकर 23 जुलाई की सुबह 8 बजे तक कुछ खास इलाकों की सड़कों को बंद रखने का फैसला लिया है.
बंद रहेगी ट्रैफिक की मूवमेंट
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिन सड़क मार्गों पर ट्रैफिक के आवागमन पर रोक लगाई गई है, उनमें GT रोड के अप्सरा बार्डर से लेकर शहादरा तक का इलाका शामिल हैं. इसके अलावा, सीमापुरी से अप्सरा बॉर्डर, आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर, जीटी रोड से विवेक विहार अंडरपास तक की सड़कें भी बंद रहेंगी. साथ ही, स्वामी दयानंद मार्ग पर केशव चौक की ओर जाने वाली ट्रैफिक और पूस्ता रोड से शास्त्री पार्क तक भी सड़क मार्ग बंद रहेंगे.
Traffic Advisory
Due to Kanwar Yatri arrangements, the following roads will be closed from July 21, 2025, 8:00 AM to July 23, 2025, 8:00 AM:
1. GT Road from Apsara Border to Shahdara
2. Seemapuri to Apsara Border
3. Anand Vihar to Apsara Border
4. GT Road to Vivek Vihar…— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 21, 2025
इन रुट्स का करें इस्तेमाल
यदि आप इस समयावधि के दौरान इन रूट्स से यात्रा कर रहे हैं, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है. आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट्स सुझाएं है. सीमापुरी से अफसारा बॉर्डर जाने वाले यात्री रोड नंबर- 56 की ओर बने अंडरपास का इस्तेमाल कर सकते हैं. आनंद विहार से अफसारा बॉर्डर के लिए सीमापुरी की ओर बने अंडरपास से गुजरना बेहतर रहेगा. जीटी रोड से विवेक विहार जाने वालों को अफसारा बॉर्डर होते हुए रोड नंबर- 56 पर जाना चाहिए.
स्वामी दयानंद मार्ग पर वाले लोग विकास मार्ग या NH- 9 का सहारा ले सकते हैं. पूस्ता रोड पर यात्रियों के लिए NH- 9 या रिंग रोड के रास्ते सुझाए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों से सहयोग और सभी के लिए व्यवस्थित और सुरक्षित आवागमन का माहौल बनाने की अपील की है.
