खुशखबरी: NIT फरीदाबाद के नए स्कूल भवन में शुरू हुई कक्षाएं, यहां पर फंसा था पेंच

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के NIT से स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां हवन यज्ञ के बाद राजकीय बाल उच्च विद्यालय में कक्षाएं शुरू हो गई है. जहां अब 300 से ज्यादा छात्र सभी जरूरी सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. इस स्कूल की नई बिल्डिंग तैयार होने पर बच्चों ने राहत की सांस ली है.

Faridabad Govt School

साढ़े 4 करोड़ में तैयार हुई नई बिल्डिंग

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत से NIT फरीदाबाद में राजकीय बाल उच्च विद्यालय की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य करवाया गया था. इस काम को इसी साल जनवरी महीने में पूरा कर लिया गया था लेकिन स्कूल के लिए सीवर कनेक्शन लेने की बात आई तो निगम अधिकारियों ने 6 लाख रुपए का सीवर और पानी का बिल थमा दिया.

जुलाई 2021 से दिसंबर 2022 तक 6 लाख रुपए बिल दिखाया गया था. निगम अधिकारियों ने बिल का भुगतान करने पर ही कनेक्शन देने की बात कही थी. इतना भारी- भरकम बिल देखकर स्कूल मुखिया और टीचर्स के होश उड़े हुए थे. बिल भुगतान नहीं होने की स्थिति में स्कूल बिल्डिंग पर ताला लगा हुआ था.

जिला शिक्षा अधिकारियों और नगर निगम द्वारा इस मामले पर संज्ञान लिया गया और बिल को ठीक कराया गया. बिल ठीक कर स्कूल को नया सीवर का कनेक्शन दे दिया गया है. सोमवार से कक्षाओं का संचालन शुरू हो चुका है. इससे स्कूल प्रबंधन और छात्रों को राहत पहुंची हैं- सुनील, प्रधानाचार्य, राजकीय बाल उच्च विद्यालय

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.