हरियाली तीज पर सस्ते में खरीदें शानदार सामान, दिल्ली के यह 5 बाजार एकदम बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली | देशभर में कुछ ही दिनों में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा. महिलाओं में इस त्योहार को लेकर खास उत्साह रहता है क्योंकि इस दिन वे सज- धज कर अपने आराध्य की पूजा करती हैं. इस अवसर पर हरे रंग का विशेष महत्व होता है. अगर आप भी तीज के अवसर पर खरीदारी का प्लान बना रही हैं, तो दिल्ली के ये 5 बाजार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. यहां कम दामों पर आपको बेहतरीन सामान मिल सकता है.

Shopping Market Bazar

चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली ही नहीं, बल्कि देशभर में अपने सस्ते सामानों के लिए प्रसिद्ध है. यहां हर तरह की वैरायटी उपलब्ध होती है. यहां मिलने वाले सामान न केवल किफायती होते हैं, बल्कि उनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है. यहां आप शानदार साड़ियां और सूट खरीद सकते हैं. यहां आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन और फैब्रिक देखने को मिलेंगे. अगर आप ज्वेलरी की तलाश में हैं तो दरीबा कलां जाना चाहिए, जहां की खूबसूरत चांदी की ज्वेलरी आकर्षण का केंद्र है. इसके अलावा यहां की चूड़ियां और मेहंदी भी काफी प्रसिद्ध हैं.

सरोजिनी नगर

अगर आप फैशनेबल और बजट- फ्रेंडली कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो सरोजिनी मार्केट आपके लिए परफेक्ट है. यहां हरे रंग की ट्रेंडी कुर्तियां, टॉप्स और एथनिक ड्रेसेज आसानी से मिल जाएंगी. ज्वेलरी के लिए भी यहां कई विकल्प मौजूद हैं, जहां से आप एक्सेसरीज, मोतियों के सेट और रंग- बिरंगी चूड़ियां खरीद सकती हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

करोल बाग

दिल्ली के सबसे पुराने और प्रसिद्ध बाजारों में से एक करोल बाग आज भी महिलाओं की पहली पसंद है. यहां आप डिजाइनर साड़ी और सूट्स खरीद सकती हैं. पास में ही गफ्फार मार्केट स्थित है, जहां से आप कॉस्मेटिक्स और एसेसरीज़ भी खरीद सकती हैं.

जनपथ मार्केट

अगर आप हरियाली तीज पर कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो जनपथ मार्केट जरूर जाएं. यह मार्केट अपने यूनिक कलेक्शन और हस्तशिल्प के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां पारंपरिक राजस्थानी ज्वेलरी, रंग- बिरंगी चूड़ियां और हाथ से बने कपड़े आसानी से मिल जाएंगे, जो आपके त्योहार को खास बना देंगे.

लक्ष्मी नगर मार्केट

पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर मार्केट स्थित है और शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है. यहां कपड़े, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक्स की कई दुकानें हैं, जहां से आप सस्ते दामों पर सारी जरूरत की चीजें खरीद सकती हैं. यहां हर रंग के ट्रेडिशनल कपड़े, पूजा- पाठ का सामान और चूड़ियां भी आसानी से मिल जाती हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts