हरियाणा में मौसम की आँख मिचौली जारी, बढ़ते पारे के बीच 2 दिन फिर झमाझम बरसात का अलर्ट

हिसार | हरियाणा में एक ओर जहां मानसून की सक्रियता देखने को मिल रही है. दूसरी ओर मौसम में उतार- चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा आज प्रदेश में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को भी प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

Barish Image

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे कम बारिश कैथल और जींद में दर्ज की गई है, जबकि सबसे अधिक 470.8 मिलीमीटर वर्षा यमुनानगर जिले में रिकॉर्ड की गई है.

28 और 29 जुलाई को 16 जिलों में अलर्ट

आईएमडी चंडीगढ़ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 28 और 29 जुलाई को दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है. 28 जुलाई को प्रदेश के आठ जिलों चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल के अधिकांश हिस्सों में बरसात होने की संभावना है. वहीं, अन्य आठ जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और हिसार में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 29 जुलाई को भी इन्हीं जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

अंबाला में सबसे अधिक गिरा पारा

बीते 24 घंटे के दौरान हरियाणा में तापमान में भी बदलाव देखा गया है. अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट अंबाला में दर्ज की गई है, जहां यह 2.9 डिग्री सेल्सियस कम होकर 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में देखी गई, जहां तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts