दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से ट्रैफिक दबाव कम करेगी नई सड़क, अगले महीने होगी शुरू

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सफर करने वालों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां अगस्त यानी अगले महीने से दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से ट्रैफिक दबाव और कम हो जाएगा. यशोभूमि के नजदीक से महिपालपुर तक द्वारका एक्सप्रेसवे टनल के ऊपर बनाई जा रही सड़क के पूरी तरह इस्तेमाल से यह काम संभव हो सकेगा.

Flyover Highway

अगले महीने हो जाएगी शुरू

इस सड़क मार्ग को महिपालपुर में दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम बाकी रह गया है, जिसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा. इस काम के पूरा होते ही वाहन चालक सौ फीसदी इस सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे. अनुमान जताया गया है कि इस सड़क मार्ग से रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन गुजरेंगे, जिसका सीधा असर दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के ऊपर दिखाई देगा.

एयरपोर्ट रूट हुआ चालू

द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे IGI एयरपोर्ट तक जाने का रूट चालू हो चुका है. यशोभूमि से एयरपोर्ट के नजदीक तक बनाई गई टनल से रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरने लगे हैं. फिलहाल, द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे IGI एयरपोर्ट की तरफ एवं दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम की तरफ निकल सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

धौलाकुआं की तरफ जाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे से वाहन महिपालपुर में दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सीधे पहुंच जाएं, इसके लिए टनल के ऊपर सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य आखिरी दौर में पहुंच चुका है. दोनों तरफ टू- लेन सर्विस रोड भी बनाई गई है. द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लगभग 80 प्रतिशत वही वाहन हैं, जो दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से निकलते थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.