नई दिल्ली | अगर आप भी किसान है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से से जुड़े लाभार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. जल्द ही, उनका बड़ा इंतजार खत्म हो सकता है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
किसानों को बड़ी सौगात
भारत सरकार की तरफ से 20वीं किस्त की तारीख को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया है. कृषि मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र किसानों को 20वीं किस्त के पैसे अगले महीने मिल जाएंगे. सरकार की तरफ से 6000 रूपये साल में किसानों के खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं. यह राशि एक साथ नहीं डाली जाती, बल्कि तीन सामान किस्तों में 2000 करके डाली जाती है. 2 अगस्त 2025 को नई किस्त जारी कर दी जाएगी.
इस दिन जारी की जाएगी 20वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तरफ से फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी. पिछली किस्त 24 फरवरी 2025 को बिहार दौरे के दौरान जारी की गई थी. अब 20वीं किस्त को लेकर अपडेट भी जारी कर दी गई है, 2 अगस्त 2025 को यूपी के वाराणसी से सीधे किसानों के खातों में यह राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी.
भारत सरकार की तरफ से इस योजना के जरिए पात्र किसानों को हर साल 6000 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस राशि का लाभ उन्हीं किसानों को मिलने वाला है, जिन्होंने ई- केवाईसी करवा रखी है. अगर आपने अभी तक भी ई- केवाईसी नहीं करवाई है तो तुरंत करवा लीजिए.
