जॉब डेस्क, ECHS Ambala Jobs | एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम स्टेशन अंबाला की तरफ से सफाई वाला, क्लर्क, चौकीदार, ड्राइवर और अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह भारत पोस्ट के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं.
चयन में भूतपूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी. भूतपूर्व सैनिकों के उपलब्ध न होने पर सिविलियन नागरिकों को नियुक्त किया जा सकता है. यह भर्ती सविंदा आधार पर एक साल क़े लिए की जा रही है तथा सिविलियन नागरिकों को 11 माह क़े लिए नियुक्त किया जाएगा. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की पोस्ट को अंत तक पढ़े.
| ECHS Ambala Vacancy 2025 |
| Organization | ECHS |
| Post Name | Clerk, Driver, Sweeper, Peon, Pharmasist, Nursing Assistant, Female Attendant & Other |
| Vacancies | 42 |
| Salary/ Pay Scale | Rs: 16,800- 28,100/- Per Month |
| Job Location | Ambala, Panipat, Kaithal, Karnal, Kharkhoda, Sonipat Kurukshetra, Gohana Narayanagarh, Nahan, Yamunanagar (Haryana) |
| Last Date to Apply | 11 August 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Contract Jobs |
| Official Website | echs.gov.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें – Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 27 July 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 August 2025
इंटरव्यू की तारीख: 26 अगस्त 2025 से
इंटरव्यू का स्थान: स्टेशन मुख्यालय अंबाला
| Vacancy Details |
- चौकीदार: 01
- चपरासी: 01
- सफाईवाला : 05
- महिला अटेंडेंट: 03
- क्लर्क: 07
- ड्राइवर: 02
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: 02
- फार्मासिस्ट: 08
- नर्सिंग असिस्टेंट: 03
- लैब सहायक: 05
- लैब टेक्नीशियन: 05
| Education Qualification |
फार्मासिस्ट: इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार के पास बी फार्मेसी अथवा 12वीं विज्ञान व फार्मेसी डिप्लोमा होना चाहिए.
क्लर्क/ DEO : आवेदक स्नातक पास होने चाहिए तथा उनके पास 1 कलरिकल ट्रेड कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
ड्राइवर: आवेदक आठवीं पास होने चाहिए तथा ड्राइवर के पदों के लिए उनके पास क्लास 1 MT आर्म्ड फाॅर्सज लाइसेंस होना चाहिए.
सफाईवाला/ महिला अटेंडेंट: उम्मीदवार पढ़ना लिखना जानता हो.
चौकीदार/ चपरासी: आवेदक आठवीं पास होना चाहिए.
नर्सिंग असिस्टेंट: इन पदों के लिए आवेदक के पास जीएनएम डिप्लोमा/ क्लास वन आर्म्ड फोर्सेज होने चाहिए.
लैब असिस्टेंट: डीएमएलटी/ क्लास 1 लैबोरेटरी कोर्स (आर्म्ड फोर्सेज)
लैब टेक्नीशियन: बीएससी (एम.एल.टी) या बारहवीं विज्ञान तथा डीएमएलटी.
| Application Fee |
इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा.
| Age Limit |
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 53 वर्ष
| How to Apply |
- सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
- फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- एप्लीकेशन फार्म को Officer In Incharge, ECHS Cell, Station Headquarter Ambala – 133001 [Haryana] के पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
- फार्मासिस्ट व लैब तकनीशियन के लिये 3 वर्ष तथा शेष पदों के लिये 5 वर्ष का अनुभव हो. चौकीदार के पद के लिये अनुभव अनिवार्य नहीं है.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर होगा
1. शॉर्टलिस्टिंग
2. इंटरव्यू
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
