चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कल चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है. इस मीटिंग में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान किया गया है. लाडो लक्ष्मी योजना के तहत, महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना आर्थिक सहायता राशि देने के लिए जल्द ही पोर्टल शुरू करने की बात कही गई है. इसके अलावा, कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण नियम, 2025 को मंजूरी दी गई है.
प्रमाण- पत्र में गड़बड़ी पर लगेगा अंकुश
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण नियम, 2025 को मंजूरी दी गई है. ये नियम राज्य के रजिस्ट्रेशन सिस्टम को हाईटेक बनाने के लिए लाया गया है. इसके जरिए अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण- पत्र में गड़बड़ी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.
रिकॉर्ड रखने में सुधार
अभी तक कई लोग दस्तावेजों में हेराफेरी कर या अधिकारियों से मिलीभगत कर जन्म एवं मृत्यु तारीख में बदलाव कर लाभ प्राप्त कर लेते थे. सरकार के सामने इसकी कई शिकायते और मामले सामने आ रहे थे, जिसके बाद अब सरकार के संशोधन के बाद इन नए नियमों से जन्म और मृत्यु की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व्यवस्थित होगी और रिकॉर्ड रखने में सुधार होगा.
