खुशखबरी: 6 लंबी दूरी की ट्रेनों का हुआ विस्तार, अब 16 अगस्त तक होगी संचालित

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे ने आधा दर्जन समर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है. पहले ये ट्रेनें 1 अगस्त तक संचालित होनी थी, लेकिन अब इन्हें 16 अगस्त तक चलाया जाएगा. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यह फैसला लिया गया है ताकि लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके.

Train Railways

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि धनबाद से जम्मूतवी और चंडीगढ़ के बीच संचालित होने वाली 4 ट्रेनों और राजगीर से उधमपुर के बीच चलने वाली 2 ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है. टिकटों के लिए क्रिस सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर दिया गया है.

इन ट्रेनों का हुआ विस्तार

  • ट्रेन नंबर 03309, धनबाद- जम्मूतवी एक्सप्रेस 12 अगस्त तक.
  • ट्रेन नंबर 03310, जम्मूतवी- धनबाद 13 अगस्त तक.
  • ट्रेन नंबर 03221, राजगीर- उधमपुर 11 अगस्त तक.
  • ट्रेन नंबर 03222, उधमपुर- राजगीर 13 अगस्त तक.
  • ट्रेन नंबर 03311, धनबाद- चंडीगढ़ 15 अगस्त तक.
  • ट्रेन नंबर 03312 चंडीगढ़- धनबाद 17 अगस्त तक संचालित की जाएगी.
यह भी पढ़े -  अंबाला पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट, शंभू बॉर्डर बंद; इन वैकल्पिक रास्तों से करें सफर

ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति

रेलवे की ओर से चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनों में अभी काफी संख्या में कंफर्म सीटें खाली पड़ी हुई हैं. रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ट्रेन नंबर 03309 में 922 सीटें खाली पड़ी हुई हैं. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 03310 में 46, 03311 में 608, 03312 में 869, 03221 में 822 व ट्रेन नंबर 03222 में 722 सीटें खाली पड़ी हुई हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.