हरियाणा में 7 से 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, जानिए किन जिलों में मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव

हिसार | हरियाणा में हर दिन मौसम नए रंग बिखेरता नजर आ रहा है. कभी आसमान बादलों से ढका नजर आता है, तो कभी चिलचिलाती धूप पड़ना शुरू हो जाती है. वहीं अगले ही पल झमाझम बरसात भी देखने को मिल रही है. कुछ इसी प्रकार का मिला-जुला मौसम बीते कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है. इन सबके बावजूद मौसम खुशनुमा नजर आ रहा है और लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है.

Weather Barish Mausam

16 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा आज 7 अगस्त को प्रदेश के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कल यानी 7 अगस्त को इन्हीं जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और भिवानी में बारिश की संभावना कम है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

8 और 9 अगस्त को इन जिलों में बारिश के आसार

8 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में हल्की बारिश हो सकती है.

9 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और सिरसा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts