गुरुग्राम शहर की नागरिक सेवाओं में दिखेगा जबरदस्त सुधार, सेंट्रल स्टोर बनाएगा नगर निगम

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नगर निगम ने शहरवासियों को तीव्र और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक सेंट्रल स्टोर बनाने का फैसला लिया है. इस स्टोर में जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े सामान को पहले से स्टॉक में रखा जाएगा.

Gurugram Nagar Nigam

बिना देरी के मिलेगा समाधान

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि स्टाक में पहले से ही सामान रखा होगा तो सेवाओं में देरी नहीं होगी और लोगों की शिकायतों का समाधान तुरंत प्रभाव से हो सकेगा. कई मर्तबा सामान की उपलब्धता नहीं होने के चलते काम में देरी हो जाती है, जिससे लोगों को अधिक समय तक समस्या से जूझना पड़ता हैं. सेंट्रल स्टोर से यह परेशानी खत्म हो जाएगी.

प्रदीप दहिया ने बताया कि सेंट्रल स्टोर के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम बनाया जाएगा, ताकि स्टाक की जानकारी रियल टाइम में मिल सके. इससे पारदर्शिता बनी रहेगी. उन्होंने बताया कि इंजिनियरिंग विभाग की शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द- से- जल्द जरूरी सामान की लिस्ट तैयार कर निगम को सौंप दे, ताकि उसी हिसाब से स्टोर को डिजाइन किया जा सकें.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 445 करोड़ की विज्ञापन योजना अटकी, ई- ऑक्शन में नहीं मिली पर्याप्त एजेंसियां

तेज और निर्बाध सेवाओं का मिलेगा लाभ

निगमायुक्त दहिया ने बताया कि यह व्यवस्था नगर निगम गुरुग्राम की प्रोएक्टिव गवर्नेंस की दिशा में एक और सकारात्मक कदम होगा. शहर के लोगों को निर्बाध एवं तेज गति से नगर निगम की सेवाओं का लाभ मिलेगा. इस पहल से लोगों को किसी तरह की समस्या को हल करवाने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.