नई दिल्ली | त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ और ट्रेनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने एक नई पहल की शुरुआत की है. ‘राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम’ के तहत अब रिटर्न जर्नी पर 20% तक का डिस्काउंट मिलेगा. यह स्कीम फिलहाल एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की जा रही है.
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा उन यात्रियों को मिलेगी जो जाने और लौटने दोनों की टिकट एक साथ बुक करेंगे. शर्त यह है कि दोनों टिकटों में यात्री का नाम, आयु, पहचान पत्र और अन्य सभी विवरण समान होने चाहिए. साथ ही, यात्रा समान श्रेणी और समान ट्रेन जोड़ी में ही होनी चाहिए.
इस तरह से मिलेगा लाभ
- 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वालों के लिए राउंड ट्रिप टिकट की बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी.
- रिटर्न यात्रा की तारीख 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच रखी जा सकेगी.
- टिकट एक ही माध्यम से बुक करनी होगी. यदि जाने का टिकट ऑनलाइन है, तो रिटर्न टिकट भी ऑनलाइन ही होना चाहिए.
- यही नियम काउंटर बुकिंग पर भी लागू होगा.
इनपर नहीं मिलेगा लाभ
इस स्कीम में रिफंड और टिकट मॉडिफिकेशन की सुविधा नहीं है. जिन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर लागू है, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है. रेलवे पास, वाउचर या किसी अन्य रियायत का लाभ भी इसमें मान्य नहीं होगा. छूट का लाभ केवल बेस किराया और कन्फर्म टिकट पर ही मिलेगा.
यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी!
रेलवे की ‘राउंड ट्रिप बुकिंग डिस्काउंट स्कीम’ में
आने-जाने की टिकट साथ बुक करने पर 20% की छूट।ऑफर अवधि –
बुकिंग की शुरुआतः 14 अगस्त 2025 से
जर्नी टिकटः 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2025
रिटर्न टिकटः 17 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025 pic.twitter.com/JHaPwzgIhs— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 9, 2025
टिकट बुकिंग पर 20 फीसदी डिस्काउंट
- इस सुविधा का लाभ केवल कंफर्म टिकट पर लागू होगा.
- 20% डिस्काउंट रिटर्न टिकट के बेस फेयर पर मिलेगा.
- बुकिंग सामान क्लास और समान जोड़ी की ट्रेन में होनी चाहिए.
- बुक किए गए टिकट को कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलेगा.
- PNR चार्ट बनने के समय कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा.
- बुक होने के बाद टिकट में कोई सुधार या बदलाव नहीं कर पाएंगे.
- वापसी टिकट बुक करते समय कोई अतिरिक्त छूट, कूपन, वाउचर, पास या PTO लागू नहीं होगा.
