अक्टूबर महीने में गुरु ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन तीन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम पीरियड

ज्योतिष | देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति अक्टूबर महीने में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है, दोनों ही ग्रहों में मित्रता का संबंध है. गुरु ग्रह कर्क राशि में 12 साल के बाद प्रवेश करने जा रहे है. सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, परंतु कुछ राशि के जातकों को विशेष प्राप्त होता है. ऐसे में 3 राशि के जातकों का गोल्डन समय शुरू हो जाएगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

अक्टूबर में शुरू होगा अच्छा समय

कर्क राशि: गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं. इस समय आप काफी फेमस हो सकते हैं, आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होगा, अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार में विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जल्द ही, आपको नई जॉब मिल सकती है. नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है, व्यापारियों के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा. आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. पुराने निवेश से आपको बढ़िया रिटर्न मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 11 मई से लगेगी इन राशियों की लॉटरी

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, गुरु ग्रह भाग्य और विदेशी स्थान में गोचर करेंगे. इस समय आपका भाग्य उदय होगा. साथ ही, काम- कारोबार के सिलसिले में आप यात्राओं पर भी जा सकते हैं. अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं, धर्म- कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. जल्द ही, आपको संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.