दिल्ली में शुरू होंगे पिंक और ब्लू स्मार्ट कार्ड, जानें किसे मिलेगा फ्री ट्रैवल का फायदा

नई दिल्ली | यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन समय- समय पर नई सुविधाएं लांच करता रहता है. इसी कड़ी में अब डीटीसी द्वारा दो प्रकार के स्मार्ट ट्रैवल कार्ड शुरू किए जाएंगे. इससे यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा. इन्हें डेबिट कार्ड की तरह खरीदारी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. इनकी सहायता से राजधानी की बसों, मेट्रो और नमो भारत ट्रेनों में सफर किया जा सकेगा. मॉल, होटल और रेस्तरां में भी पेमेंट किया जा सकेगा.

Electric Bus

अलग- अलग उपयोग के लिए

इन कार्ड को शुरू करने के लिए डीटीसी द्वारा बैंकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही, यात्रियों को इन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा. शुरुआती चरण में एक ही प्रकार का स्मार्ट कार्ड लांच करने का फैसला किया गया था. अब दो अलग- अलग तरह के कार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया है. पहले प्रकार का कार्ड डीटीसी और क्लस्टर बसों, मेट्रो और नमो भारत ट्रेनों में यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

दूसरा कार्ड यात्रा के साथ- साथ डेबिट कार्ड की तरह खरीदारी के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. मॉल, रेस्तरां और अन्य मर्चेंट आउटलेट्स पर उपभोक्ता भुगतान के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा.

इन्हें मिलेगा फ्री ट्रैवल का फायदा

यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डीटीसी द्वारा दो रंगों में कार्ड जारी करने का फैसला किया गया है. पहला पिंक स्मार्ट कार्ड होगा जो महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा. इसकी सहायता से वह डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री में यात्रा कर पाएंगे. दूसरा कार्ड ब्लू स्मार्ट कार्ड होगा जो उन यात्रियों के लिए होगा जो फ्री यात्रा कैटेगरी के पात्र नहीं हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts