अंबाला | इन दिनों श्याम बाबा के श्रद्धांलुओ की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है. हर तरफ आपको बाबा श्याम के दीवाने मिल जाएंगे. आज की यह खबर हरियाणा के अंबाला जिले के श्रद्धालुओं के लिए काफी खास होने वाली है. अगर आप भी हरियाणा के अंबाला जिले में रहते हैं और किसी कारण वर्ष राजस्थान में स्थित खाटू बाबा के मंदिर में नहीं जा सके है, तो अब आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है.
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर
जानकारी देते हुए बताया गया कि अंबाला शहर में बाबा श्याम सेवा समिति की तरफ से तीन दिवसीय ऐतिहासिक अखंड महासंकीर्तन का आयोजन शहर के रामबाग ग्राउंड में करवाया जाएगा. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. संस्था के सदस्य सोनू सेट्टी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 29 से 31 अगस्त तक महासंकीर्तन होगा.
पहले दिन 11 बजकर 11 मिनट पर बाबा को मेहंदी लगाकर कार्यक्रम का आगाज करेंगे. बाबा को कुल 1,11,111 भक्त मेंहदी लगाएंगे. वहीं, हर बाबा प्रेमी को मेहंदी लगाने के साथ- साथ एक टोकन भी दिया जाएगा, उस टोकन में लकी ड्रॉ निकालने वाले 25 लोगों को चांदी के सिक्के बांटे जाएंगे.
कोलकाता के फूलों से होगा श्रृंगार
30 अगस्त को राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर से बाबा जी की भव्य निशान यात्रा भी निकल जाएगी. इस भव्य यात्रा में प्रदेश से कई सारे श्रद्धालु शामिल होंगे. श्याम प्रेमियों को इस निशान यात्रा में एक टोकन भी दिया जाएगा. शाम 7:00 के बाद कीर्तन में लकी ड्रॉ को निकाला जाएगा.
संस्था के सदस्य पुनीत की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 31 अगस्त को महासंकीर्तन होगा. यह अखंड संकीर्तन बाबा श्याम जी की 25वीं सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जाएगा और कोलकाता से लाए गए विशेष फूलों से बाबा का स्वागत किया जाएगा.
