15 अगस्त से पहले फटाफट खरीदे तिरंगा, मात्र 25 रूपये में हर डाकघर में होगा उपलब्ध

अंबाला | इसी सप्ताह देश भर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. देशभर में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ को लेकर अबकी बार हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लोगों को आसानी से तिरंगा मिल सके, इसके लिए डाकघर भी अब आसानी से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से तिरंगे उपलब्ध करवा रहे हैं. आप अपने जिले के किसी भी डाकघर से 25 रूपये देकर आसानी से तिरंगा खरीद सकते हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी अभियान के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Post Office

हर डाकघर पर मिलेगा आसानी से तिरंगा

जानकारी देते हुए बताया गया कि अंबाला मंडल में 79 पोस्ट ऑफिस है और सभी जगह पर आपको यह तिरंगा आसानी से मिल जाएगा. अगर आप चाहे तो ऑनलाइन आर्डर करके भी आसानी से मंगवा सकते हैं. 25 रूपये में मिलने वाले इस तरंगे का साइज 20*30 इंच का होने वाला है, जिसे कोई भी व्यक्ति अपनी छत पर लगा सकता है. आपको भी अपने घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य ही लगाना चाहिए.

अबकी बार बनेगा नया रिकॉर्ड

इस अभियान के तहत डाकघर में एक अलग से काउंटर बनाया गया है. केंद्र सरकार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस को और भी खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है. हर घर तिरंगा लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कई सारी योजनाएं बनाई जा रही है.

अंबाला मंडल की तरफ से पिछले साल लगभग 8.5 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की गई थी. इस साल भी इससे ज्यादा ध्वज बिक्री का रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद दिखाई दे रही है. उन्होंने हर व्यक्ति से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील भी की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.