हरियाणा के इन जिलों में 14 से 16 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम की ताज़ा भविष्यवाणी

हिसार | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खीचड़ ने ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि मानसून टर्फ़ की उत्तरपश्चिमी सीमा इस समय भटिंडा, पटियाला, देहरादून, उत्तरपूर्व अरुणाचल प्रदेश के साथ लगती हिमालय की तलहटियों के आसपास स्थित है. इसके थोड़ा नीचे की तरफ खिसकने से मानसून की गतिविधियों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

weather barish

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

इसके कारण हरियाणा में आज 13 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कहीं- कहीं हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. 14 अगस्त से मानसून टर्फ का दूसरा सिरा उत्तर पूर्वी हिस्से में नीचे बंगाल की खाड़ी की तरफ आने के आसार हैं, जिससे नमी वाली हवाएं आएंगी. 14 से 16 अगस्त के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हवाओं और गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है. इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 48 घंटे के भीतर होगा शिकायतों का निपटारा, सिटीजन हेल्पडेस्क पर 2 तरीके से कर सकेंगे संपर्क

16 अगस्त तक बरसात का अलर्ट

  • 14 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है.
  • 15 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा. वहीं, अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
  • 16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना जताई गई है.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts