बिना फीस ऑनलाइन माध्यम से करें IGNOU का यह शानदार कोर्स, डेटा साइंस में बना सकते है करियर

नई दिल्ली | आज का समय नया है और इसमें डेटा साइंस कोर्स की डिमांड काफ़ी ज्यादा है. इसके माध्यम से डेटा एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, डेटा इंजीनियर के रूप में आप अपना करियर बना सकते है. फिलहाल, कई संस्थान ऐसे है जो ऑनलाइन डेटा साइंस से जुड़े कोर्स ऑफर कर रहे हैं. इनमें इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भी शामिल है. इग्नू भारत सरकार के फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल “SWAYAM” पर बिना फीस “डेटा साइंस एंड बिग डेटा” नाम का कोर्स प्रदान करता है.

IGONU

मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन है शानदार कोर्स

इसे कंप्यूटर साइंस के श्रेणी में शामिल किया गया है. मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन इन्हीं पाठ्यक्रमों में से एक कोर्स है, जिसका टारगेट स्टूडेंट्स को डेटा साइंस और बिग डेटा कॉन्सेप्ट की जानकारी देना है. डेटा साइंस इंट्रोडक्शन, डेटा प्रिपरेशन फॉर एनालिसिस, सिंपल एल्गोरिथम एनालिसिस, मैप रिड्यूस का उपयोग करके प्रोग्रामिंग समेत अन्य कई टूल्स के बारे में पढ़ाई करवाई जाएगी.

15 जुलाई से शुरू हो चुका है कोर्स

इस कोर्स के को-ऑर्डिनेटर इग्नू के प्रोफेसर संदीप सिंह रावत हैं. यह पाठ्यक्रम इंग्लिश मीडियम में उपलब्ध है. यह एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है. इसे आप 12 हफ्ते में पूरा कर सकते है. इसका क्रेडिट प्वाइंट 4 है. यह 15 जुलाई से शुरू हो चुका है. यह कोर्स 15 नवंबर 2025 को खत्म होने जा रहा है. जो भी इस कोर्स को करना चाहते है है वे 15 सितंबर 2025 तक इसमें एनरोलमेंट कर सकते हैं. हालांकि, सर्टिफिकेट के लिए एक परीक्षा देनी होगी. इसके लिए एग्जामिनेशन फीस देनी होगी व परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2025 को होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

किस प्रकार करें कोर्स में ज्वाइन

  • कोर्स में एनरोल करने के लिए आपको सबसे पहले ओफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in या स्वयं ऐप पर जाना होगा.
  • अब होम पेज पर साइन इन या रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करना होगा व रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.
  • अब इग्नू को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर सेलेक्ट करना होगा.
  • इसके बाद पाठ्यक्रम को सर्च करना होगा.
  • अब”Join” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा.
  • यहां ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा.
  • इस प्रकार आपका एनरोलमेंट हो जाएगा.
  • इसके बाद, आप वीडियो लेक्चर, लाइव क्लासेस सुमित अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते है.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.