नई दिल्ली | देश का पहला 8 लाइन अर्बन एल्टीवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे उद्घाटन के लिए बिलकुल तैयार है. जानकारी देते हुए बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 तारीख को रोहिणी हेलीपैड के पास आयोजित कार्यक्रम में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी नए एक्सप्रेसवे के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.
जल्द मिलेगी दिल्ली वासियों को बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड टू का उद्घाटन किया जाएगा. दिल्ली में यशोभूमि के पास दोनों एक्सप्रेसवे का जंक्शन भी बनाया गया है, इस जंक्शन के बनने का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली के पास लगते गुरुग्राम को मिलने वाला है. गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे टोल से 10 मिनट से भी कम समय में एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर आसानी से आप पहुंच पाएंगे. यह दोनों ही बड़े प्रोजेक्ट देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक को कम करने और आम जनता को राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए थे. इसका मुख्य उद्देश्य कनेक्टिविटी को पहले से बेहतर बनाना है. अब यह बनकर बिल्कुल तैयार है.
आसान होगा गुरुग्राम से दिल्ली का सफर
17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों एक्सप्रेसवे को देश की जनता को समर्पित कर देंगे. इसका फायदा न केवल दिल्ली एनसीआर के लोगों को बल्कि पूरे उत्तर भारत के लोगों को मिलने वाला है. इससे बेहतर कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा. द्वारका एक्सप्रेसवे को भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत ही तैयार किया गया है.
यह देश का पहला 8 लाइन अर्बन एक्सप्रेसवे होने वाला है, हरियाणा में इसकी लंबाई 18.9 किलोमीटर के आसपास है. दिल्ली में इसकी लंबाई 10.1 KM के आसपास है. इस प्रकार इस पूरी परियोजना की लंबाई 29 किलोमीटर के आसपास बताई जा रही है.
पर्यावरण का भी रखा गया विशेष ध्यान
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के महिपालपुर में शिव मूर्ति से शुरू होकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा तक जाता है. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान 1200 से अधिक पेड़ों का पुनरोपण किया गया, जिससे कि पर्यावरण को भी किसी प्रकार का कोई भी खतरा न हो. साथ ही दो लाख मिट्रिक स्टील और 20 लाख क्यूबिक मीटर सीमेंट का भी उपयोग किया गया है. द्वारका एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा का समय केवल 20 से 25 मिनट ही रह जाएगा. अभी तक इस यात्रा में 1 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता था, अब यह मात्र 20 मिनट में ही पूरी हो जाएगी.
