नई दिल्ली | अगर आप भी अक्सर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे की दोनों ओर से टनल बंद करने से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि मंगलवार रात 11:00 बजे से अगले आदेश तक आवाजाही के लिए टनल बंद रहने वाली है.
अगले कुछ दिन बंद रहेगा द्वारका एक्सप्रेसवे
खबरें सामने आ रही है कि टनल की मरम्मत और अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं की वजह से इसे बंद करने से जुड़ी हुई अपडेट जारी की गई है. ट्रैफिक पुलिस भी जाम से बचने के लिए इसके विकल्प चुनने में लग गई है.
लोगों से की गई अपील
द्वारका एक्सप्रेसवे टनल बंद होने के कारण द्वारका से एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाने में आईजीआई से द्वारका और गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वह कई घंटे तक जाम में भी फंसे रहते हैं. इसी दिशा में यातायात पुलिस की तरफ से भी आम लोगों से अपील की गई है कि वह इसके लिए कोई और रास्ता अपनाए. पहले से ही पर्याप्त समय से निकले जिससे उन्हें किसी गंतव्य स्थान पर जाने पर किसी प्रकार की सुविधा का सामना न करना पड़े.
