दिल्ली में DTC मुख्यालय के पुनर्विकास को मंजूरी, 206 करोड़ की लागत से बनेगी 12 मंजिला इमारत

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के मुख्यालय का पुनर्विकास किया जाएगा, जिस पर 206 करोड़ रुपए की लागत आएगी. डीटीसी बोर्ड ने आइपी एस्टेट स्थित मुख्यालय के पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है. इसे पीपीपी मोड पर कराया जाएगा. पूर्व में आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान भी इसकी नई बिल्डिंग बनाने की योजना बनी थी, लेकिन वह कागजों में ही अटकी रही. अब उम्मीद है कि यह परियोजना जल्द धरातल पर उतर जाएगी.

dtc driver job 2021

12 मंजिला भवन का होगा निर्माण

इस परियोजना के तहत, 12 मंजिला भवन बनाया जाएगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) द्वारा किया जाएगा. 12,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाली इस बिल्डिंग में पार्किंग और अन्य सेवाओं के लिए दो बेसमेंट होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

बस डिपो की क्षमता में होगी बढ़ोतरी

अधिकारियों ने बताया कि बस डिपो और डीटीसी मुख्यालय का निर्माण 1958 में हुआ था. वर्तमान में यहां 180 बसें खड़ी हो सकती हैं, लेकिन पुनर्विकास के बाद इसकी क्षमता बढ़ जाएगी. 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, पर यह अधर में लटक गया. बाद में आम आदमी पार्टी सरकार के समय डीएसआईआईडीसी ने इस पर काम शुरू किया, लेकिन तब भी यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts