नई दिल्ली | देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन प्रतिदिन कूड़ा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. दिल्ली का गाजीपुर- ओखला और भलस्वा लैंडलीफ साइट अब करीब फुल होती हुई दिखाई दे रही है. इसी के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से अब इसका समाधान निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है. अब इस कूड़े का इस्तेमाल शुरू हो गया है. इस कूड़े का इस्तेमाल करके सड़क का निर्माण किया गया है. 2 दिन बाद इस सड़क का उद्घाटन भी किया जाएगा. अब आपको इस सड़क पर वाहन चलाते हुए दिखाई देंगे. आज हम आपको इसी रोड के बारे में जानकारी देंगे कि यह कौन सा रोड है.
कचरे से बनाया गया यह नया एक्सप्रेसवे
दिल्ली के लोगों के लिए बेहद ही कम समय में अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 का निर्माण किया गया है. यह रोड बिल्कुल एक्सप्रेसवे की जैसी ही होने वाली है. इस रोडके बनने से आप काफी आसानी से कम समय में एयरपोर्ट पर पहुंच सकते हैं. वहीं इस रोड के निर्माण के लिए करीबन 10 लाख मैट्रिक टन कचरे का इस्तेमाल किया गया है. स्वयं परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से इस बारे में जानकारी साझा की जा चुकी है.
इन शहरों से होकर निकलेगा नया एक्सप्रेसवे
दिल्ली की तीनों ही बड़ी लैंडफिल साइट गाजीपुर ओखला और भलस्वा में प्रतिदिन 10000 मिट्रिक कूड़ा फेंका जाता है क्योंकि रोड में 10 लाख मैट्रिक टन कचरे का इस्तेमाल किया गया है. तो ऐसे में तकरीबन 3 महीने के कूड़े का इस्तेमाल इस सड़क की क्या निर्माण करने के लिए किया गया है.
जानकारी देते हुए बताया गया कि इस मार्ग की शुरुआत दिल्ली के अलीपुर से चंडीगढ़ राजमार्ग से होगी. फिर इसके बाद मुंडका- बक़्करवाला नजफगढ़ द्वारका से होते हुए यह महिपालपुर के पास दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर खत्म हो जाएगा. इससे एयरपोर्ट का सफर भी काफी आसान होने वाला है, यह पहला ऐसा रोड होगा जिसका निर्माण कचरे से किया गया है.
