हिसार | हरियाणा के हिसार शहर वासियों के लिए एक और सौगात देने की तैयारी की जा रही है. रोडवेज विभाग द्वारा ऐसी व्यवस्था की जा रही है, जिससे शहर में जाम खत्म हो जाएगा. वर्तमान में बालसमंद और नोहर- भादरा जाने वाली रोडवेज बसों को ही यहां से गुजारा जाता है. इसी महीने 12 अगस्त को हुई बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सिरसा और चंडीगढ़ जाने वाली बसों को भी यहीं से गुजारने का फैसला किया गया है.
सर्वे रिपोर्ट भेजी गई मुख्यालय
यह सर्वे से पता लगाया गया कि यदि चंडीगढ़ और सिरसा रोड की बसें पीछे से गुजरेंगी, तो इस पर कितना खर्चा आएगा और कितने किलोमीटर की दूरी बढ़ेगी. सर्वे के हिसाब से रोडवेज विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेज दी है और उम्मीद है कि अगले सप्ताह फाइल को मंजूरी मिल सकती है.
जाम से मिलेगी राहत
इस विषय में जानकारी देते हुए हिसार रोडवेज के GM राहुल मित्तल ने बताया कि यदि मुख्यालय से मंजूरी मिल जाती है, तो बस स्टैंड के पीछे से बसें गुजारी जाएंगी. साथ ही, राजस्थान और बाकी बसों को भी इसी रोड से गुजारा जाएगा. इससे मुख्य गेट पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी. दिल्ली रोड पर बस स्टैंड के आगे बसों के दबाव में भी कमी आएगी.
किराए में हो सकता इजाफा
यदि सिरसा और चंडीगढ़ रूट की बसें बस स्टैंड के पीछे से शुरू होंगी तो इससे दूरी में इजाफा होगा और किराया 5 से ₹10 तक बढ़ाया जा सकता है. वर्तमान में रोडवेज एक रुपए 20 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लेता है. बताते चलें कि 11 अगस्त 1969 को हिसार बस स्टैंड का निर्माण हुआ था. 21 एकड़ में फैले हिसार डिपो में करीब 300 रोडवेज बसें और 300 निजी बसें हैं, जो ग्रामीण और बाकी रूट पर संचालित होती हैं.
