PM मोदी का ऐलान, दिवाली पर GST की दरों में बड़ी कमी; सस्ते होंगे यह आइटम

नई दिल्ली | कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के PM नरेंद्र मोदी की तरफ से अपने भाषण में देशवासियों के लिए कई बड़े तोहफो का ऐलान किया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम राज्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं कि दिवाली तक अगली पीढ़ी के GST में कुछ जरूरी सुधार लाए जाए. ऐसे में आम आदमियों को दीपावली पर मोदी सरकार अबकी बार बड़ा तोहफा दे सकती है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

GST

जीएसटी की इन स्लैब में किया जा सकता है बदलाव 

मोदी सरकार की तरफ से न केवल जीएसटी में कुछ छूट दी जाएगी, बल्कि एमएसएमई से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा दिया जाएगा. इस प्रकार की कई खबरें सामने आ रही है. इसका फायदा यह होगा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था पहले से और भी मजबूत होगी. प्रधानमंत्री के जीएसटी रेट कम करने का संकेत देने के बाद से ही हर कोई उम्मीद लगा रहा है कि जीएसटी की इन स्लैब दरों में कमी की जा सकती है.

शामिल की जा सकती है एक ओर नई स्लैब

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से मौजूद 12% और 28% वाले जीएसटी स्लैब को खत्म कर केवल 5% और 18 पर्सेंट जीएसटी स्लैब को जारी रखा जा सकता है, ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है. साथ ही, 28% टैक्स स्लैब में आने वाले 90% सामान पर टैक्स घटकर 18 परसेंट तक किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. 12% स्लैब में शामिल वस्तुओं को 5% पर लाने पर विचार विमर्श भी किया जा रहा है. इसके साथ- साथ सरकार 40% का एक नया टैक्स स्लैब भी शामिल कर सकती है, इसमें पान मसाला, तंबाकू और अन्य लग्जरी आइटम को शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

इन लोगों को मिलेगा फायदा 

अगर सरकार की तरफ से 5 फ़ीसदी वाले स्लैब में बदलाव किया जाता है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा आम आदमी को होने वाला है. ऐसा करने से दैनिक इस्तेमाल में होने वाली वस्तुओं पर जीएसटी काफी कम हो जाएगा. 12% जीएसटी स्लैब में बादाम, अखरोट, काजू, सूखे मेवे, बटर घी 500 रूपये से कम कीमत वाले जूते, चप्पल, सैंडल, हजार रुपए से कम रुपए की साड़ी, सूट, कुर्ते जैसे परिधान, कंप्यूटर और लैपटॉप चार्जर और साबुन टूथपेस्ट खेती में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट भी शामिल है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.