PM ने समर्पित किया देश को नया एक्सप्रेसवे, 11 हजार करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

नई दिल्ली | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आज 11000 करोड रुपए की लागत से बने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड का उद्घाटन किया गया. इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली एनसीआर के आसपास के लोग काफी खुश दिखाई दे रहे है. द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से को औपचारिक रूप से आज से शुरू कर दिया गया है. यह एक्सप्रेसवे 29 किलोमीटर लंबा है. इसका 19 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में है, जिसका पिछले साल ही उद्घाटन कर दिया गया था. आज बचे हुए 10 किलोमीटर क्षेत्र का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कर दिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Dwarka

देश को समर्पित नया एक्सप्रेसवे

द्वारका एक्सप्रेसवे का 10 किलोमीटर का हिस्सा जो आज प्रधानमंत्री की तरफ से शुरू किया गया है. इस पर तकरीबन 5360 करोड रुपए की लागत खर्च की गई है. यह खंड यशोभूमि दिल्ली मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला साबित होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले गुरुग्राम में इस एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया गया था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इस परियोजना के लिए कुल मिलाकर 2 लाख मिट्रिक स्टील का भी इस्तेमाल किया गया है, जो एफिल टावर में उपयोग किए गए स्टील से 30 गुना ज्यादा है. साथ ही, 20 लाख क्यूबिक मीटर सीमेंट कंक्रीट का भी इस्तेमाल किया है, जो बुर्ज खलीफा के निर्माण में लगे सीमेंट की तुलना में 6 गुना ज्यादा है.

आसान होगा गुरुग्राम से दिल्ली का सफर

भारत की पहली 8 लंबी शहरी सुरंग भी इसी परियोजना के अंतर्गत आता है, जो आईजीआई एयरपोर्ट से यशोभूमि और गुरुग्राम को जोड़ती है. इस एक्सप्रेसवे का बनने का फायदा सबसे ज्यादा दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को होने वाला है. अब दिल्ली से गुरुग्राम आने जाने वाले लोगों को ज्यादा समय नहीं लगेगा, अब वह 20 मिनट में दिल्ली से गुरुग्राम का सफर तय कर पाएंगे. पहले उन्हें यह सफर करने में काफी ज्यादा समय लगता था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.