देश की पहली रैपिड रेल सेवा नमो भारत का जल्द होगा उद्घाटन, 160 KM से भरेंगी रफ्तार

नई दिल्ली | देश की पहली ओरिजिनल रैपिड रेल सेवा नमो भारत भी दिल्ली से मेरठ तक सफर करने के लिए बिल्कुल तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कल द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले अर्बन एक्सटेंशन रोड का उद्घाटन किया गया. आज की इस खबर में हम आपको इसी रीजनल रैपिड रेल सेवा के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rapidx Train

जल्द शुरू होगी रैपिड रेल सेवा

जानकारी देते हुए बताया गया कि देश की पहली रीजनल रैपिड रेल सेवा नमो भारत दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर दौड़ने के लिए एकदम तैयार है. मौजूदा समय में नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर के खंड के 11 स्टेशनों पर संचालित है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉरिडोर के अपरिचालित खंड में दिल्ली में सराये कलां खा और न्यू अशोक के बीच 4.5 किलोमीटर का हिस्सा एवं मेरठ से मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 23 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है. जल्द ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इस रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की जा सकती है.

160 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी स्पीड

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम को इसके लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से लगभग सभी आवश्यक एनओसी भी पहले ही मिल चुकी है. सराय काले खां स्टेशन सबसे बड़े मल्टी मॉडल हब के रूप में तैयार किया जा रहा है. यह दिल्ली मेरठ के साथ, दिल्ली- करनाल व दिल्ली- अलवर रूट से भी जोड़ा गया है. यहां पर सभी आधुनिक सेवाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली को जल्द मिलेगी पहले डबलडेकर फ्लाईओवर की सौगात, ऊपर मेट्रो और नीचे रफ्तार भरेगी गाडियां

सराय काले खान स्टेशन में 5 प्रवेश द्वार के साथ- साथ 18 एक्सीलेटर और कई सारी सीढ़ियां भी बनाई गई है. साथ ही, स्टेशन में लिफ्ट और एक्सीलेटर, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर्स भी लगाए जा रहे हैं. इस महीने के लास्ट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करते हुए भी दिखाई दे जाएंगे. नमो भारत ट्रेन की रफ़्तार 160 किमी प्रति घंटा होने वाली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.