हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी जम्मू और अहमदाबाद की फ्लाइट सेवा, डीजीसीए से मंजूरी का इंतजार

हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अब देश के प्रमुख तीन शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी. इससे न केवल हिसार बल्कि आसपास के शहरों के यात्रियों को भी काफी ज्यादा सहूलियत हो जाएगी. उन्हें अब दूर के शहरों में जाने के लिए ट्रेन या बस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

Hisar Airport

यहां से अब राजस्थान के जयपुर, गुजरात के अहमदाबाद और जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी. इस हवाई सेवा की शुरुआत हो जाने से न केवल हिसार, बल्कि हरियाणा की देश के अन्य प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी.

मिलेगी सीधी फ्लाइट

वर्तमान में यदि हिसार से जयपुर सड़क मार्ग के रास्ते सफर तय किया जाए तो 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है. वहीं हवाई मार्ग से यह दूरी केवल सवा से डेढ़ घंटे में तय की जा सकेगी. जो लोग व्यापार या निजी कारणों से जयपुर आते-जाते रहते हैं, उन लोगों को इस हवाई सेवा की शुरुआत हो जाने से काफी ज्यादा लाभ मिलेगा. दरअसल, हिसार से दिल्ली और अयोध्या के लिए एलायंस एयर कंपनी द्वारा विमान सेवा की शुरुआत की जा चुकी है. अब यह कंपनी जयपुर के लिए भी विमान सेवा की शुरुआत करेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

यहां के लिए भी होगी शुरुआत

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इस रूट पर विमान सेवा शुरू करेगी. अगले सप्ताह डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन के पास कंपनी आवेदन जमा करवाएगी. वहां से अगर मंजूरी मिल जाती है तो फिर हिसार से जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी. इसके बाद अगले चरण में इस साल अक्टूबर से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवा की शुरुआत की जा सकती है.

दरअसल, एलायंस एयर कंपनी द्वारा डीजीसीए के साथ एक बैठक में इन दोनों शहरों के लिए सर्दियों में उड़ान सेवा शुरू करने की योजना पर चर्चा की गई है. यदि सब कुछ सही रहता है, तो अक्टूबर में यहां से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts