चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून की फुहार से मौसम खुशनुमा बना हुआ है हालांकि नमी से अभी भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के माने तो 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में इजाफा देखने को मिल सकता है, जिसके बाद कई जिलों में भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है.
सोमवार को सोनीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़, जींद, झज्जर, कैथल आदि जिलों में बरसात देखने को मिली है. इस सीजन में सबसे ज्यादा करीब 800 एमएम बरसात यमुनानगर में दर्ज की गई है.
आज इन जिलों में बरसात के आसार
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 19 अगस्त को प्रदेश के 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद में जीरो से 25% बरसात के आसार जताए गए हैं. कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50% जबकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 50 से 75% बरसात की संभावना बताई गई है. किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है.
20 से 22 अगस्त तक ऐसे रहेगा वेदर
कल 20 अगस्त को लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बरसात के आसार बने हुए हैं. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में जीरो से 25% बरसात के आसार जताए गए हैं. अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50% तथा पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75% बरसात की संभावना है.
21 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में जीरो से 25% जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50% बरसात के आसार हैं.
22 अगस्त को बरसात की गतिविधियों में इजाफा देखने को मिलेगा और इस दिन ज्यादातर जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं.
