19 और 20 अगस्त को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, जानिए किन जगहों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में आज 19 और कल 20 अगस्त को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस विषय में बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस पावर लिमिटेड द्वारा जानकारी देते हुए कटौती से प्रभावित इलाकों की लिस्ट जारी की है. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 19 अगस्त को दरियागंज, कड़कड़डूमा और नंद नगरी के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. कल 20 अगस्त को कड़कड़डूमा और नंद नगरी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

Bijli Electricity Bulb

19 अगस्त को इन जगहों पर रहेगी कटौती

बीएसईएस पावर लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार मदर डेयरी- नेताजी सुभाष मार्ग- चांदनी चौक इलाकों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक मेंटेनेंस कारणों के चलते बिजली कटौती की जाएगी. वहीं पोल शिफ्टिंग के चलते सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 के बीच कड़कड़डूमा के ब्लॉक सी- सूरजमल विहार-विवेक विहार इलाके में बिजली कटौती की जाएगी. 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक ब्लॉक ए- मीट नगर, ब्लॉक ई- शक्ति गार्डन, ब्लॉक डी- ईस्ट गोकुल पुर, ई- ब्लॉक ईस्ट गोकुल पुर में केबल रिप्लेसमेंट का वर्क होगा, जिसके चलते बिजली कटौती की जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

20 अगस्त को इन जगहों पर रहेगा असर

20 अगस्त को कड़कड़डूमा के विवेक विहार ब्लॉक सी, विवेक विहार के अबुदाना इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यहां पोल शिफ्टिंग का काम किया जाएगा. इसी दिन नंद नगरी के ब्लॉक बी- राधा विहार- मंडोली, ब्लॉक ए- गांव सबोली- मंडोली, ब्लॉक सी- प्रताप नगर- राधा विहार- मंडोली, ब्लॉक डी- हर्ष विहार- मंडोली, सेवा धाम- मंडोली, प्रताप नगर- राधा विहार- मंडोली में बिजली कटौती की जाएगी. यहां दोपहर 12 से 2:30 बजे तक केबल बदलने और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts