द्वारका एक्सप्रेसवे से इन बड़े शहरों में बढ़े जमीनों के दाम, गुरुग्राम से आसान हुआ सफर

नई दिल्ली | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को 11000 करोड रुपए की बड़ी सौगात दी गई थी. इसका मुख्य फायदा दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को मिलने वाला है. इस दौरान दोनों मेगा हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया. आज की इस खबर में हम आपको इसी से जुडी नई अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Dwarka

इन लोगों को मिलेगा फायदा

इन दोनों मेगा हाईवे प्रोजेक्ट का दिल्ली में आसपास बसे हरियाणा के शहर के लोगों को जबर्दस्त फायदा मिलने वाला है. द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 से ना केवल एनसीआर के शहरों का ट्रैफिक कम होगा, बल्कि प्रॉपर्टी मार्केट से जुड़े हुए लोगों को भी विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 5360 करोड रुपए की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली वाला हिस्सा तैयार किया गया है.

इसके गुरुग्राम हिस्से का पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उद्घाटन कर दिया गया था. अब औपचारिक रूप से दिल्ली के हिस्से का भी उद्घाटन किया जा चुका है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

जमीन की कीमतों में उछाल

गुरुग्राम वाले हिस्से से सटे गुरुग्राम और मानेसर में प्रीमियम हाउसिंग और प्रॉपर्टी की कीमत में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी. वहीं इन इलाकों में पिछले 5 सालों में कीमतों में दुगना उछाल देखने को मिला है. हाईवे और मेट्रो जैसे इंफ्रा प्रोजेक्ट सीधे तौर पर रियल एस्टेट की मांग और कीमतों को सीधा प्रभावित करते हैं.

गुरुग्राम के साइबर सिटी और उद्योग विहार जैसे प्रमुख बिजनेस हब तक अब लोगों को पहले से बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलने वाला है. इससे निवेश और घर खरीददारों दोनों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.